टिहरी गढ़वाल के पूर्व सचिव एवं प्रखर छात्र नेता श्री अभिमन्यु जी ने ग्रहण की राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की सदस्यता

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

दिनांक : 19/09/2025
स्थान : डांडा, जीवनगढ़, देहरादून

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल के पूर्व सचिव एवं प्रखर छात्र नेता श्री अभिमन्यु जी ने आज राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की सदस्यता ग्रहणकी। यह ज्वाइनिंग रालोद के प्रोफेशनल मंच उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर युद्धवीर सिंह की मौजदूगी में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर युवा छात्र नेता श्री राजा आर्यन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता श्री अनुपम खत्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि –
“उत्तराखंड में प्रोफेशनल मंच के साथ लगातार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कर्मठ लोग राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम रहे हैं। इनमें वकील, डॉक्टर, समाजसेवी, इंजीनियर और राजनीति से जुड़े लोग सक्रिय रूप से शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० जयंत चौधरी जी के नेतृत्व में गठित प्रोफेशनल मंच राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बना रहा है। हाल ही में प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्री रविकांत चड्ढा जी के उत्तराखंड दौरे के बाद से राज्य में भी यह मंच लगातार सक्रियता और विस्तार पा रहा है।”

प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर युद्धवीर सिंह ने कहा कि –
“श्री अभिमन्यु जी जैसे ऊर्जावान और सक्रिय छात्र नेताओं का रालोद से जुड़ना पार्टी के लिए नई ऊर्जा का संचार है। संगठन में युवाओं की भागीदारी ही हमारी ताकत है और हम सब मिलकर उत्तराखंड की राजनीति में एक नई दिशा देंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *