परिपाटी न्यूज मीडिया ग्रुप का 12 वां राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ संपन्न

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

परिपाटी न्यूज मीडिया ग्रुप( हिन्दी समाचार पत्र, ऑन लाईन न्यूज चैनल, न्यूज पोर्टल एवं न्यूज एजेंसी) का 12 वां राष्ट्रीय अधिवेशन गतवर्षों की भाति इस वर्ष भी 16 सितम्बर 2025 मंसूरी में आपदा आने के कारण पूर्व नियोजित स्थान पर नहीं हो सका जिसके स्थान पर कार्यक्रम चंडीघाट स्थित बाबा हठयोगी आश्रम में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ l

परिपाठी न्यूज मीडिया परिवार के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा हठयोगी जी महाराज, आशीर्वाद दाता वेदांशी कथा व्यास आचार्यवेला आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया l मंच का संचालन श्री राजवीर तोमर की बेटी वैष्णवी व वालिया जी ने सफलता पूर्वक किया l कार्यक्रम में परिपाटी परिवार के करीब 100 पत्रकारों ने प्रतिभाग़ किया l कार्यक्रम में पांच पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया l इस अवसर पर बोलते हुए परिपाटी न्यूज़ के संस्थापक श्री राजवीर तोमर ने कहा कि परिपाटी न्यूज़ परिवार का विस्तार अब 11 राज्यों में हो चुका है l आज आई हुई मंसूरी आपदा के कारण हिमाचल मंसूरी उत्तराखंड आदि कई जगह की टीमें कार्यक्रम में प्रतिभाग़ नहीं कर पाई जिसका सभी ने दुख प्रकट किया l आगे बोलते हुए श्री तोमर ने कहा कि आगे आने वाले सारे अधिवेशन अब चंडी घाट स्थित श्री बाबा हठ योगी आश्रम में ही संपन्न हुआ करेंगे l

इस अवसर पर अतिथि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश पांडे ने कहा कि परिपाटी न्यूज़ के सदस्य हरिद्वार में निरंतर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और परिपाटी न्यूज़ चैनल समाचार पत्र पोर्टल कामयाबी की ऊंचाइयों को निरंतर छू रहा है इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री बाबा हठयोगी जी महाराज ने कहा कि परीपाटी न्यूज़ चैनल पोर्टल और समाचार पत्र आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है l हमारा पूरा संत समाज का आशीर्वाद परिपाटी न्यूज़ के साथ है और हम आशा करते हैं कि आने वाले भविष्य में यह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएगा l

परीपाटी न्यूज़ के राष्ट्रीय ब्यूरो चीफ ए. के. सोलंकी ने बताया कि आने वाले समय में परिपाटी न्यूज़ अपने कार्य को विस्तार देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा इसी दिशा में राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत आगामी रॉयल प्रेस क्लब का उद्घाटन किया जाएगा जो की पत्रकारिता की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा जिसकी सूचना आपको समय रहते दे दी जाएगी l
परीपाटी न्यूज़ के वार्षिक अधिवेशन में सभी ने अपने विचार रखे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *