टीम संकल्प द्वारा भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त कार्यकारिणी का हुआ स्वागत व सम्मान

जिला मीडिया प्रभारी (भाजपा महिला मोर्चा) व संकल्प ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा जी के संयोजन मे टीम संकल्प द्वारा भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत व सम्मान महामंलेशवर स्वामी संतोषानांद महाराज जी के सानिध्य मे अवधूत मंडल आश्रम हीरादास हनुमान मंदिर मे आज किया गया।
कार्यक्रम मे महामंलेशवर परमपूज्य स्वामी संतोषानांद महाराज जी ने भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष आशुतोष शर्मा

, जिला उपाध्यक्ष मे लव शर्मा , तरुण नैयर , निपेंद चौधरी , महामंत्री हीरा सिंह विष्ट ,जिला मंत्री मे अमरीश सैनी, विनीत जौली, भूप सिंह ,ऋतु ठाकुर, पारुल चौहान
जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द कुशवाह जिला कार्यालय मंत्री नकली सिंह सैनी जिला आई टी संयोजक उमेश पाठक जी, जिला सोशल मीडिय संयोजक मनोज शर्मा को माला व पटका पहनाकर आशीर्वाद प्रादान किया।


स्वागत समारोह के बाद समस्त हरिद्वार भाजपा कार्यकारिणी ने भगवान हनुमान जी की आरती की।
कार्यक्रम मे सुधा राठौर, श्वेता श्रीवास्तव, सपना पंडित, अनीता गुप्ता , विनीता चौहान, नीतू श्रीवास्तव कविता , गोल्डी शुक्ला तरुण शुक्ल, मदनेश मिश्र, हरिनारायण त्रिपाठी, संदीप शुक्ल, अंजनी चौबे ,ज्ञान प्रकाश सिंह , दिनेश पाल जितेंद्र शुक्ल उपस्थित रहे।


संकल्प ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा जी एवं उनकी टीम ने सभी सम्मानित नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *