श्री कृष्ण निवास आश्रम कनखल हरिद्वार में परमादरणीय पूज्यपाद दादा गुरुदेव महामण्डलेश्वर श्री 1008 स्वामी पूर्णानन्द महाराज जी के 42 वे परम पावन पुण्यस्मरण एवं भगवती माता रानी, यन्त्रराज श्री यन्त्र तथा नवग्रह स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में नूतन स्फटिक शिवलिंग “श्री सत्येश्वरमहादेव ” की स्थापना और अखण्ड श्रीरामचरितमानस का पाठ का आयोजन किया गया, श्री सत्येश्वर महादेव स्थापना विधि, अखण्ड श्री रामचरितमानस पाठ यन्त्र अभिषेक व नवग्रह पूजन, श्री सत्येश्वरमहादेव स्थापना, श्री दादा गुरुदेव जी को दी गई श्रद्धांजलि। तत्पश्चात् विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ ।श्री सत्येश्वरमहादेव स्थापना यजमान *माता श्री कृष्णादेवी वत्स एवं परिवार- गुरुग्राम, हरियाणा महाप्रसाद भण्डारा यजमान श्री वत्स परिवार – गुरुग्राम एवं ग्रोवर परिवार – सहारनपुर
श्री कृष्ण निवास आश्रम में श्री यंत्र एवं नवग्रह स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में नूतन स्फटिक शिवलिंग “श्री सत्येश्वरमहादेव ” की स्थापना और अखण्ड श्रीरामचरितमानस के पाठ का हुआ आयोजन



