हरिद्वार 23 अगस्त 2025 (भाद्रपद अमावस्या)श्री चित्रकूट धाम में बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी अनंत विभूषित साकेतवासी परम पूज्य महाराज श्री श्री 1008 श्री सदगुरु देव स्वामी श्री रामकृष्णदास जी महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि एवं हुआ वार्षिक विशाल भंडारे का हुआ आयोजन l इस उपलक्ष में संत समाज एवं गुरुदेव जी के सभी भक्तगण सपिरवार पधारे l

सभी कार्यक्रम अंनत विभूषित प० पू० श्री श्री 1008 श्री रामकृष्णदास जी महाराज महात्यागी (मचान वाले बाबा जी) जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए l श्री अखण्ड रामायण पाठ एवं पूजन का आयोजन किया गया तत्पश्चात पुष्प श्रृद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए साकेतवासी स्वामी श्री रामकृष्णदास जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य महन्त श्री परमेश्वरदास जी महाराज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हए कहा कि महाराज श्री की पावन स्मृतियां हमारे जीवन में सार्थकता का प्रतीक है गुरुदेव इस पृथ्वी लोक पर प्रेम और भक्ति का एक पावन समागम थे उनका पावन मार्गदर्शन भक्तों के लिए परम कल्याणकारी सिद्ध होता था उनके ज्ञान का प्रताप आज भी मंदिर में तथा भक्तजनों के बीच विद्यमान है गुरुदेव के श्री मुख से निकलने वाले पावन वचन हमारे संपूर्ण जीवन की काया पलट कर देते हैं गुरुदेव हमें भक्ति मार्ग से सीधे ईश्वर के चरणों में पहुंचा देते हैं और धर्म-कर्म के माध्यम से भक्ति पाठ पूजा यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से हमारा लोक एवं परलोक दोनों सुधार देते हैं l

अवसर पर बोलते हुए व्यवस्थापक श्री कमल पटेल ने कहा संत महापुरुषों के पावन वचन मनुष्य के तन एवम मन दोनों को पावन कर देते हैं और हमारे भाग्य का उदय कर उसे भगवान की शरणागत कर देते हैं इस अवसर पर बोलते हुए महंत दुर्गादास महाराज ने कहा संत महापुरुषों की पावन स्मृतियां उनके द्वारा प्रदत किये गये ज्ञान का बोध कराती हैं महंत प्रहलाद दास महाराज ने कहा संत महापुरुषों के पावन वचन हमारे संपूर्ण जीवन की काया पलट कर देते हैं एवम उसे उद्धार की और दिशा प्रदान करते हैंl

महंत बिहारी शरण महाराज ने कहा ज्ञान मनुष्य जीवन की अमूल्य निधि है जो हमें संत महापुरुषों के सानिध्य से प्राप्त होती है स्वामी शशिकांत जी महाराज ने कहा गुरु जनों की संगत जन्मो जन्म के पुण्य के उदय होने से प्राप्त होती है महंत सूरज दास महाराज ने कहा गुरुदेव इस पृथ्वी लोक पर ईश्वर के प्रतिनिधि के रूप में हम लोगों के मार्गदर्शन हेतु अवतरित होते हैं जिनका पावन सानिध्य हमारे मानव जीवन को धन्य कर देता है इस अवसर पर महंत हरिदास महाराज महंत प्रहलाद दास महाराज महंत प्रमोद दास महाराज महंत बिहारी शरण महाराज स्वामी अंकित शरण महाराज महंत सीताराम दास महाराज महंत कन्हैया दास महाराज महंत रामानुजनदास महंत शत्रुघ्न दास महाराज महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज धर्मवीर कौशिक सहित भारी संख्या में संत महापुरुष एवं भक्तजन उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया
