कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार 1 अगस्त 2925 देवभूमि हरिद्वार मां माया देवी मंदिर के तत्वाधान में श्री महाबीर दल (पंजी.) सोनीपत द्वारा 45वां ज्योत महोत्सव का आयोजन आगामी 3 अगस्त को होने जा रहा है सदैव की भांति इस वर्ष भी इसे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा इस विषय में बात करते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि मां मनसा देवी मंदिर में हुए हादसे को ध्यान में रखते हुए इसे शालीनता के साथ भी मनाया जाएगा और प्रशासन द्वारा जारे गाइडलाइन का पूर्ण पालन किया जाएगा l आगे बताते हुए कहा कि मां मनसा दैव पूज्य, पतित पावनी, मोक्ष दायिनी मां गंगा की श्रावण मास में, प्राणी मात्र के कल्याणार्थ विशेष आराधना तथा वरुण देव की कृपा प्राप्त कर, कम वर्षा से सूखे की स्थिति व अधिकता से बाढ़ के प्रकोप को नियन्त्रित करने के लिए की जाती है। इस प्रयोजन हेतु मां गंगा, साकार रूप में ब्रह्मा, विष्णु, महेश तथा निराकार रूप में निर्मल जाह्नवी जल की पूजा अर्चना श्री हनुमान जी, श्री भोले शंकर, श्री राम, सीता व लक्ष्मण के स्वरूप द्वारा, दुग्धाभिषेक, भजन संध्या के माध्यम से गुणगान, महामाया महाविद्या यज्ञ एवं विशाल शोभा यात्रा से सामूहिक प्रार्थना तथा सश्रद्धा भव्य विशाल जोत अर्पण की जाएगी है। मां गंगा की कृपा सदा सब पर बनी रहे।
इस अवसर पर निखिल मदान विधायक सोनीपत देवऋषि सी.सै. स्कूल, बहालगढ़ श्री जोगिन्द्र आतिल चेयरमैन श्री अरुण बंसल चेयरमैन शिवा शिक्षा सदन, सोनीपत वरुण जैन समाजसेवी सोनीपत वरुण जैन समाजसेवी सोनीपत सोहनलाल बत्रा सतीश चोपड़ा राजकुमार मदान रोहित आहूजा रमेश बजाज बी.आर. आहूजा बालकृष्ण आदि उपस्थित रहे
