हरिद्वार,22 मई।
कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
किसान मसीहा को याद करेंगे किसान: चौ नीरपाल
29 मई को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि हरिद्वार होटल पर्ल में सामाजिक न्याय सम्मेलन के रूप में मनाई जाएगी।
हरिद्वार होटल पर्ल में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड चौ नीरपाल सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं से आहवान करते हुए कहा कि चौधरी साहब की पुण्यतिथि प्रत्येक विधानसभा में अपने स्तर से हवन यज्ञ, विचार गोष्ठी के माध्यम से मनाए।
24 मई को रूड़की के टाऊन हाल में राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में रुड़की पहुंच रहे हैं।सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एकजुट होकर सम्मेलन को सफल बनाए और त्रिलोक त्यागी का उत्तराखंड आगमन पर जोरदार स्वागत करे। त्रिलोक त्यागी कार्यकर्ता सम्मेलन/कार्यशाला के माध्यम से सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार पर दिशा निर्देश देंगे।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवपाल राठी, प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ सिद्धान्त चौधरी, वरिष्ठ नेता विनोद खेड़ा,मास्टर सुरेश राणा,नरेश बरवाला, विजयपाल राणा उपस्थित रहे।
जारीकर्ता
चौधरी नीरपाल सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ।
उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय लोकदल।