हरिद्वार भूपतवाला स्थित श्री सर्वोदय सत्संग आश्रम में विशाल संत समागम आयोजित किया गया इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम की महंत साध्वी सरलानन्द सरस्वती महाराज ने कहा सत्य की संगत और सत्संग मनुष्य के मन को गंगाजल के सामान पवित्र और पावन कर देती है जिस प्रकार शिक्षा तथा संस्कार मनुष्य को सफलता के शिखर पर ले जाते हैं इसी प्रकार एक साधक को भजन सत्संग कीर्तन ईश्वर रूपी पवनता के शिखर की ओर ले जाते हैं ईश्वर आराध्य देव और गुरुजन सभी पर एक समान दृष्टि रखते हैं एक सामान कृपा करते हैं संत महापुरुषों की सेवा कभी निष्फल नहीं जाती इस अवसर पर बोलते हुए व्यवस्थापक तथा सचिव स्वामी श्री अनंतानंद जी महाराज ने कहा सेवा परम धर्म है सेवा से जो आनंद प्राप्त होता है वह किसी और कार्य से प्राप्त नहीं हो सकता संत महापुरुषों की सेवा मनुष्य का लोक और परलोक दोनों सुधार देती है धर्म कर्म मनुष्य के कल्याण का माध्यम है इस अवसर पर बोलते हुए श्री गंगा भक्ति आश्रम के परमाध्यक्ष श्री महंत कमलेशानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा गुरुजनों के श्री मुख से निकला एक-एक वचन सत्य होता है तथा भक्तों के लिए कल्याणकारी होता है गुरु इस संसार रूपी भवसागर को पार कराने वाले नाभिक होते हैं परम पूज्य गुरुदेव गुरु की संगत गुरु का सानिध्य और गुरु श्री चरणों की रज बड़े ही भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होती है इस अवसर पर स्वामी राजा महाराज महंत प्रहलाद दास महाराज महंत गंगा दास पटवारी महाराज महंत कमलेशानंद महाराज महंत महानंद महाराज महंत सूरज दास महाराज महंत प्रेमदास महाराज सतपाल जी महाराज स्वामी कल्याण देव महाराज महंत साध्वी सरलानंद सरस्वती स्वामी अनंता नंद महाराज पंडित शिवदयाल शर्मा पार्षद अनिल मिश्रा स्वामी कृष्ण देव महाराज महंत गुरमल सिंह महंत कैलाशानंद महाराज महंत प्रेमदास महाराज महंत सूरज दास महाराज श्रीमती प्रतिभा पांडे रितिक कोतवाल रामदास महाराज धर्मदास महाराज श्याम गिरी महाराज सरवन दास महाराज कोतवाल रमेशानंद देहरादून बाबा वरिष्ठ निमंत्रण पत्र वितरण करता कोतवाल कालीचरण महाराज श्याम गिरी महाराज साध्वी विष्णु प्रिया मनोजानंद सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे सभी ने भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया
सत्य की संगत और सत्संग मनुष्य के मन को गंगाजल के सामान पवित्र और पावन कर देती है महंत साध्वी सरलानन्द सरस्वती महाराज



