भारतीय मानव समाज पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीव राजग शासन के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है। अब मेरा बिहार की गरीब जनता को विकास की ओर और सनातन एकता की ओर ले जाने का विचार है जिस कारण में भारतीय जनता पार्टी में पद के साथ शामिल होना चाहता हूं भाजपा पार्टी जिंदाबाद ,हिंदू राष्ट्र जिंदाबाद नमन करता हूं
भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को सुदृढ़,समृद्ध करने के लिए कृतसंकल्प है:अध्यक्ष गिरीश पांडेय,
