महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर,महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

कमल शर्मा

सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

हरिद्वार, 4 अप्रैल। महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर महिला महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और जिलाध्यक्ष ग्रामीण महिला कांग्रेस अंजू मिश्रा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने संबंधी विधेयक संसद में पारित हुए लंबा समय हो चुका है। लेकिन अभी तक उसे लागू करने के लिए सरकार ने कोई सार्थक पहल नहीं की है।

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के प्रावधानों को शीघ्र लागू किया जाए। जिससे महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके और उत्पीडन व अन्य महिला अधिकारों के प्रति महिलाए अपनी आवाज को प्रखरता से उठा सके। जिलाध्यक्ष ग्रामीण महिला कांग्रेस अंजू मिश्रा कहा कि देश में महिला उत्पीड़न के मामले निरंतर बढ रहे हैं। जब तक महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू नहीं किया जाएगा। महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा। तब तक उनके प्रति समाजिक दृष्टिकोण नहीं बदलेगा। राष्ट्रपति सरकार को अतिशीघ्र महिला आरक्षण लागू करने के निर्देश दें।

इस अवसर पर अमरेश देवी बालियान, प्रदेश महासचिव नलिनी दीक्षित, फिशरमैन प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ग्रेस कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष रचना शर्मा, बीना जाटव, शालू आहूजा, नीरजा शाह, आयुषी टंडन, तनीषा गुप्ता, महानगर सचिव सुभद्रा अग्रवाल, अंजू द्विवेदी, पुष्पा जोशी, सरिता शर्मा, रोमा सेठी, नैना गुप्ता, सुषमा गोस्वामी, अनिता भंडारी, रानू, ममता, वेद रानी, नीलम आदि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *