महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता हैl आज द्वादशी के दिनं साधना सदन आश्रम में ईश्वरीय सेवा समिति द्वारा संत भंडारे का आयोजन किया गया l।

साधना सदन के महाराज दिव्यानंद पुरी ने हमें बताया कि कल शिवरात्रि का विशेष दिन है कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव वउनकी पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं। यह पूजा व्रत रखने के दौरान की जाती है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है|भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है कल शिवरात्रि के पर्व पर आश्रम मैं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा l