जीआरपी ने एक बार फिर लौटाई चेहरों पर मुस्कान, 07 वर्षीय बालिका को खोजकर किया परिजनों सुपुर्द

⭕जीआरपी ने एक बार फिर लौटाई चेहरों पर मुस्कान

⭕07 वर्षीय बालिका को खोजकर किया परिजनों सुपुर्द
⭕ जीआरपी काठगोदाम को मिली सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बालिका को ढूंढ निकाला
दिनांक 09/04/2026 को आगंतुक (दंपत्ति )श्री हरेंद्र सिंह पुत्र श्री हरि सिंह , निवासी -: मकान नंबर 223, डिपो रोड कुर्सी बाज़ार लखनऊ द्वारा थाना हाजा पर उपस्थित आकर बताया गया कि मैं दिनांक-: 09/04/2026 को ट्रेन संख्या -: 15043/लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन काठगोदाम पर पहुंचा तो अपनी पत्नी व बच्ची (उम्र-:07 वर्ष) के साथ प्लेटफार्म संख्या एक में स्थित वेटिंग रूम के बाहर बैठा था। इसी बीच मेरी बच्ची कहीं अचानक बिछुड़ कर खो गई थी जिसकी हमने काफी ढूंढ खोज/तलाश की लेकिन नहीं मिली उक्त सूचना पर प्रभारी प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह कोरंगा थाना जीआरपी काठगोदाम द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर तत्काल टीमों का गठन कर व स्वयं उक्त टीमों के साथ रेलवे स्टेशन काठगोदाम /हल्द्वानी के संपूर्ण प्लेटफार्म , प्लेटफार्म पर आने जाने वाली ट्रेनों, वाहन पार्किंग, टिकट घर, बस स्टेशन काठगोदाम/हल्द्वानी तलाश हेतु टीमें रवाना की गई काफी अथक प्रयासों के पश्चात उक्त बच्ची रेलवे स्टेशन काठगोदाम के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी ट्रेन संख्या-: 15044/ काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस की जनरल बोगी से बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया जीआरपी थाना काठगोदाम पुलिस की त्वरित कार्यवाही की उक्त बच्ची के परिजनों व स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की गई।
टीम का विवरण -:
1) उपनिरी0 श्री त्रिभुवन जोशी, जीआरपी थाना काठगोदाम।
2) हे0कानि0अनिल कुमार, जीआरपी थाना काठगोदाम ।
3) हे0कानि0 राज कुमार, जीआरपी थाना काठगोदाम।
4) हे0कानि0 रतन सिंह, जीआरपी थाना काठगोदाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *