हरिद्वार में एक्शन एक्सक्लूसिव फुटवियर स्टोर का भव्य शुभारंभ, मात्र ₹100 में सदस्यता कार्ड पर पूरे साल 10% छूट

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार। शहर में फुटवियर प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। हरिद्वार में एक्शन एक्सक्लूसिव फुटवियर स्टोर का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार, 15 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग, व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे।
स्टोर के संचालकों ने बताया कि यहां पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए एक्शन और कैम्पस ब्रांड के फुटवियर की विस्तृत और आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन के साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष लॉन्च ऑफर भी शुरू किया जा रहा है।
इस खास मौके पर केवल ₹100 में एक विशेष सदस्यता कार्ड जारी किया जाएगा, जो एक वर्ष तक वैध रहेगा। इस कार्ड के माध्यम से सदस्य पूरे वर्ष स्टोर से की जाने वाली हर खरीदारी पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकेंगे।


वेदांश कौशिक ने बताया कि यह स्टोर आधुनिक डिजाइन और किफायती कीमतों के साथ ग्राहकों को बेहतरीन फुटवियर उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि “हम चाहते हैं कि हरिद्वार के लोग एक ही स्थान पर परिवार के सभी सदस्यों के लिए अच्छी गुणवत्ता के फुटवियर आसानी से प्राप्त कर सकें। उद्घाटन के अवसर पर सभी शहरवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।”


वहीं वरिष्ठ समाजसेवी विशाल गर्ग ने कहा कि शहर में इस तरह के नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों का खुलना स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि “ऐसे प्रतिष्ठान न केवल लोगों को बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराते हैं बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करते हैं। इस अवसर पर हार्दिक गर्ग और रघुवंशी अरोड़ा ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल होकर इस नई पहल को सफल बनाएं।”
उद्घाटन समारोह के दौरान पूजा-अर्चना, आशीर्वाद और उत्सव के साथ इस नई यात्रा की शुरुआत की गई l आयोजकों ने सभी शहरवासियों, मित्रों और शुभचिंतकों से कार्यक्रम में पहुंचकर इस खुशी के पल को साझा करने पर आभार व्यक्त किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *