प्रथम मलिकजी मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025- 26 का भव्य समापन

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार। बीएचईएल स्टेडियम, हरिद्वार में आयोजित प्रथम मलिकजी मेमोरियल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025- 26 का सफल और भावपूर्ण समापन 4 जनवरी 2026 को हुआ। यह टूर्नामेंट 23 नवंबर 2025 को प्रारंभ हुआ था और लगभग डेढ़ माह तक चले इस आयोजन ने बीएचईएल कर्मचारियों के बीच खेल भावना, एकता और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन Crazy Cricketers of BHEL द्वारा किया गया, जिसमें बीएचईएल हरिद्वार के विभिन्न विभागों की कुल 8 टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट क्रिकेट का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर प्रशासक श्री संजय पंवार थे। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उप-विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की गई तथा साथ ही फाईनल मैच में प्रतिभाग करनी वाली दोनो टीमों सभी खिलाडियो को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संजय पंवार जी ने आयोजन समिति को इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिये बधाई दी तथा उनके द्वारा कहा गया कि” यह टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता ही नहीं रहा, बल्कि यह स्मृति, सम्मान और प्रेरणा का मंच बना, जहाँ खिलाड़ियों ने अपने खेल के माध्यम से अनुशासन, समर्पण, कर्तव्य और टीम भावना का परिचय दिया। उन्होने सभी खिलाडियों को प्रोत्साहित किया तथा कहा कि वे अपने प्रोफेशनल और व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के साथ-साथ स्पोर्ट्स को भी जारी रखें और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निष्पक्ष खेल भावना को आगे बढ़ाएँ। अंत में उन्होने एक बार फिर इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सम्मिलित सभी लोगों को बधाई दी।

स्वर्गीय श्री चन्द्रपाल मलिक जी की स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट का गर्वित प्रायोजन मलिकजी जीरा कम्पनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीएचईल के वरि प्रबंधक वित्त श्री देशराज, श्री अरुण कुमारजी (सचिव, सामुदायिक केंद्र), श्री साकेत मलिक (को-फाउंडर, मलिक जी जीरा एवं साकेत इंटरप्राईसेस), श्रीमती विनिता मलिक जी, श्रीमती इंदर बाला मलिक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *