माल से लोडेड ट्रक में लगी आग, सूचना पर तत्काल घटनास्थल पहुंची फायर यूनिट

फायर स्टेशन मायापुर जनपद हरिद्वार🚨

अग्निकांड विवरण🔥

आज दिनांक 24-02-2026 को 20:27 बजे चंडी देवी रोपवे मार्ग के समीप नजीबाबाद हाईवे पर एक माल से लोडेड ट्रक में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पहुंची। पहुंचकर पाया कि हाईवे मे खडा ट्रक भीषण आग की चपेट में हे। ट्रक चेन्नई से हरिद्वार स्थित BHEL जा रहा था ड्राइवर के अनुसार जिसमें स्टेयरिंग के पास शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। फायर यूनिट ने तत्काल एक होज़ व होज़रील की सहायता से आग को बुझाया। इस अग्नि दुर्घटना से ट्रक के आगे का हिस्सा एवं एक मोबाइल फोन को क्षति पहुंची व कोई जनहानि नहीं हुई। घटनास्थल पर श्रीमान अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार भी मौजूद रहे।
फायर यूनिट विवरण🧯
DVR प्रकाश मनौडी
FM संदीप जोशी
FW प्रीति रौथाण
FW दीपाली वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *