🔴 हरिद्वार/बहादराबाद, 06 अप्रैल 2026
बहादराबाद स्थित A.R.C सेल्स कार्पोरेशन इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
घटनास्थल पर पहले से मौजूद फायर यूनिट बहादराबाद द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच मायापुर फायर यूनिट के जवानों ने BA सेट की सहायता से दुकान के भीतर प्रवेश कर तेजी से आग पर नियंत्रण पा लिया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग की चपेट में आने से दुकान में रखा कुछ घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
दमकल विभाग की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में राहत की सांस ली गई।
शॉर्ट सर्किट से धधका EV शोरूम, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा 🚒



