देवपुरा आश्रम ट्रस्ट समिति द्वारा जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एव सुंदर बनाए रखने के लिए विभिन्न गंगा घाटो पर चलाया गया सफाई स्वच्छता अभियान

हरिद्वार ,(कमल शर्मा)7 फरवरी 2026 तीर्थ नगर हरिद्वार को साफ स्वच्छ एव सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशन में माह नवंबर 2025 से जनपद में निरंतर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है उसी अभियान में अपना योगदान देने हेतु आज महंत श्री गुरमीत सिंह देवपुरा आश्रम ट्रस्ट समिति द्वारा जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एव सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के स्वच्छता अभियान “एक दिन एक घंटा एक समय” के तहत बृहद सफाई अभियान सेवा शुरू किया गया जिसमें हरिद्वार शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर अपने सेवकों को साथ महंत श्री गुरमीत सिंह ने सफाई एवं धुलाई का कार्य किया l

स्वच्छता अभियान के इस कार्य में देवपुरा आश्रम के सभी सदस्यों ने बढ़चढकर भाग लियाl इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत गुरमीत सिंह ने कहा कि जनपद हरिद्वार में चलाया जा रहा मेगा स्वच्छता अभियान में जनपद वासियों की सहभागिता इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रखती हैंl

एक दिन एक घण्टा एक साथ थीम पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज जनपद हरिद्वार में मेगा सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें देवपुरा आश्रम हरिद्वार ट्रस्ट सेवा समिति का भी योगदान रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *