🔷 हरिद्वार, 30 मार्च 2026।
ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन, हरिद्वार के एक प्रतिनिधि मंडल ने उत्तराखंड शासन में नव नियुक्त आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री माननीय श्री मदन कौशिक जी से उनके हरिद्वार स्थित आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने मंत्री जी का पुष्पगुच्छ, मालाओं एवं एसोसिएशन का अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री जी के संरक्षण एवं नेतृत्व में आयुष विभाग के सर्वांगीण विकास पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। साथ ही, भेंटवार्ता के दौरान ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज, हरिद्वार में नवीन छात्रावास निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं की ओर मंत्री महोदय का ध्यान आकर्षित किया गया।
इस पर मंत्री श्री मदन कौशिक ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त किया कि ऋषिकुल एवं गुरुकुल दोनों ही कॉलेजों से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
इस प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक डॉ. देवेन्द्र शर्मा (चमोली), अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) विनीत कुमार अग्निहोत्री, डॉ. उदय नारायण पांडेय, सचिव डॉ. वेद भूषण शर्मा, डॉ. श्रवण कुमार त्रिपाठी, उपसचिव (महिला) डॉ. पारुल शर्मा एवं डॉ. अवनीश उपाध्याय प्रमुख रूप से शामिल रहे।
आयुष मंत्री मदन कौशिक से ऋषिकुल एसोसिएशन की शिष्टाचार भेंट, छात्रावास निर्माण सहित समस्याओं के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन



