देहरादून। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री प्रियव्रत ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल और संवाद को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को उठाने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। उपस्थित जनों ने देश और प्रदेश की उन्नति तथा समाज में सौहार्द कायम रहने की कामना की।
अंत में सभी ने सामूहिक रूप से होली मिलन की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
देहरादून में कांग्रेस का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
