कमल शर्मा
हापुड़। कोठी गेट निवासी भाजपा नेता प्रवीण सेठी रविवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, प्रवीण सेठी स्कूटी से तहसील चोपला की ओर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और उनके हाथ व पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
हादसे में उनकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस मामले में प्रवीण सेठी ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर: भाजपा नेता प्रवीण सेठी गंभीर घायल, चालक फरार



