काली नदी बैरियर पर बड़ी कार्रवाई: अवैध खैर लकड़ी से भरा डीसीएम पकड़ा, चालक फरार 🚨

🚨 हरिद्वार, /कमल शर्मा/रुड़की। वन विभाग की टीम ने अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमान उप वन संरक्षक हरिद्वार एवं उप प्रभागीय वन अधिकारी रुड़की के निर्देशों के क्रम में दिनांक 12-04-2026 को प्रातः लगभग 12:30 बजे मुखबिर खास की सूचना पर काली नदी बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।


चेकिंग के दौरान रजिस्ट्रेशन संख्या UK08CB3164 वाले एक डीसीएम को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से गागालेडी की ओर भगा दिया। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और यूपी पुलिस के सहयोग से गागालेडी से आगे जाकर डीसीएम को रोक लिया गया।
हालांकि, मौके का फायदा उठाकर चालक वाहन छोड़कर समीप के खेतों में फरार हो गया। तलाशी लेने पर डीसीएम में अवैध खैर लकड़ी भरी पाई गई, जिसे वन विभाग ने कब्जे में लेकर क्रेन की सहायता से रुड़की रेंज के वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया है।
वन विभाग द्वारा इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।
👉 कार्रवाई में शामिल टीम:
श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी (वन क्षेत्राधिकारी)
श्री सुभाष चंद (उप वन क्षेत्र अधिकारी)
श्री पवन कुमार
श्री योगेश कुमार (वन बीट अधिकारी)
श्री सुबोध, प्रदीप, हरीश, अश्वनी, अजय सहित अन्य कर्मचारी
🔎 वन विभाग की सतर्कता से अवैध लकड़ी तस्करी पर एक और करारा प्रहार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *