ब्राह्मण समाज से जुड़े कई प्रमुख संगठनों की संयुक्त बैठक हुई आयोजित “ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच” के गठन पर विस्तार से हुआ विचार-विमर्श

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों को एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। रानीपुर मोड़ स्थित एक स्थानीय होटल में ब्राह्मण समाज से जुड़े कई प्रमुख संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें “ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच” के गठन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति, त्तराखण्ड ब्राह्मण सभा, जनपदीय ब्राह्मण सभा, अखिल भारतीय श्राह्मण एकता परिषद, ब्राह्मण जागृति संस्था और परशुराम अखाड़ा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य ब्राह्मण समाज के सम्मान की रक्षा और समाज के विरुद्ध होने वाले दुर्भावनापूर्ण कृत्यों संगठित रूप से विरोध करना रहा।

ठक में महंत श्री रविन्द्र पुरी जी के संरक्षण और मार्गदर्शन में संयुक्त च के गठन पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में Shaमसाज की एकता अत्यंत आवश्यक है, ताकि सम्मान, अधिकार और दितों की रक्षा प्रभावी तरीके से की जा सके।

पं. पद्म प्रकाश शर्मा और अधीर कौशिक ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि सभी संगठनों को एक मंच पर आकर सामूहिक शक्ति के साथ कार्य करना चाहिए। वहीं बालकृष्ण शास्त्री ने शैक्षिक और सामाजिक नीतियों, विशेषकर यूजीसी से जुड़े हालिया प्रावधानों पर चिंता व्यक्त की और व्यापक संवाद की मांग उठाई।

बैठक का संचालन करते हुए अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि संयुक्त मंच के माध्यम से समय-समय पर सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया और विश्वास जताया कि यह मंच भविष्य में ब्राह्मण समाज की एक मजबूत आवाज बनेगा।

इस दौरान डॉ. अजय वशिष्ठ, शिवकुमार शर्मा, संजय शर्मा, विजयेन्द्र पालीवाल, शैलेन्द्र त्रिपाठी, राजीव शर्मा, विवेक कौशिक, शुभाशीष देवनाथ, ऋषि शर्मा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, अविनाश शर्मा, शम्भू पंत, अमित कुमार शर्मा और सचिन पालीवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *