रवासन नदी पर झूला पुल निर्माण का शासनादेश जारी, 31वें दिन समाप्त हुआ ग्रामीणों का धरना

लालढांग की रवासन नदी में झूला पुल की मांग को लेकर चल रहे धरने को 31 वें दिन समाप्त कर दिया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे धरना स्थल पर बैठे.।ग्रामीणों को सरकार की ओर से पुल निर्माण के लिए जारी शासनादेश दिखाया, जिसके बाद धरने का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य बृज मोहन पोखरियाल ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।रवासन नदी में झूला पुल की मांग को लेकर ग्रामीण राज्य गठन के पूर्व से ही मांग करते हैं। कई बार झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों को आखिरकार धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। इसी बरसात में रवासन नदी में 14 वर्षीय आर्यन और 28 वर्षीय प्रदीप की मौत के बाद में स्थानीय लोगों को झकरोर कर रख दिया। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी को तीन दिन के अंदर पुल का निर्माण का जीओ जारी नहीं होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी। पिछले 31 दिन से धूप और बरसात में ग्रामीण पुल निर्माण की मांग को लेकर धरने पर अडिग थे। वहीं सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की ओर से जारी जिओ दिखाया, जिसमें एक माह के अंतराल में पुल निर्माण का कार्य शुरू करने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहां कि वो झूला पुल के लिए लगातार प्रयासरत थे, उन्होंने कहा कि ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए झूला पुल के लिए वित्तीय स्वीकृति देने के साथ ही शासनादेश भी जारी कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव और धरने पर बैठे सभी ग्रामीणों का हार्दिक आभार जगाया। इस अवसर पर राज्य मंत्री आदेश सैनी, लालढांग मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, जगदीश उप्रेती, संजय सैनी,आजाद पोखरियाल, विनोद पोखरियाल, अमरीक सिंह, डिंपल शर्मा शाहिद सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही

रिपोर्ट गीता जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *