दिनांक- 15/10/2026 को उत्तराखंड जलसंस्थान शाखा(गंगा ) मे लम्बी अवधी से सीवर योजनाओ मे कार्यरत कर्मचारियो के द्वारा संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले दुसरे दिन भी धरना आन्दोलन जारी है। संगठन के द्वारा कर्मचारियो की लम्बित समस्याओ के समाधान के लिए संस्थान के अधिकारियो से कई बार दौर की वार्ता की गई, समाधान न होने पर उपरांत आन्दोलन शुरु कर दिया गया। धरनास्थल पर पहुंच कर करचारियो के द्वारा जोर-शोर के साथ नारे बाजी की गई, उसके पश्चात सभा आरम्भ की गई। सभा की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष श्री राजकुमार जी ने की और सभा का संचालन संगठन महामंत्री इमरत सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री राजकुमार जी ने कहा कि जब तब माह अक्टूबर – 2024 से माह अक्टूबर-2026 तक 25 माह के मंहगाई भत्ते का पूरा भुगतान एक साथ नही होता , वर्ष-2025 से वर्ष 2026 तक के 6 राष्ट्रीय पर्वो मे अवकाश पर कार्य के बदले वेतन भुगतान और तीन कर्मचारियो का अवैधानिक तरीके से माह फरवरी मे रु 14000 की कटौती का पूर्ण भुगतान दिनांक- 26/10/2026 तक न होने पर धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
संगठन महामंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि 18 एम एल डी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मे कार्यरत कर्मचारी राजेश कुमार की 58 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर उसके ई . पी . एफ . व ई . एस .आई . कटौती दोनो डिपार्टमेंट मे जमा करनी बन्द कर दी गई लेकिन कर्मचारी के वेतन से कटौती लगातार की जा रही है। संगठन यह माग करता है कि कर्मचारी की रोकी गई सविधाए सुचारु की जाए ।
धरनास्थल पर उपस्थित साथी- जयपाल सिंह संगठन मंत्री, बसंत कुमार, मन्नो देवी, रश्मी देवी, सुमन देवी, रामकुमार, सुरेन्द्र कुमार, दीपक प्रधान शुभम शर्मा, ललित कुमार, संजीव, आदित्य, रोबिन, आदेश, विरेंद्र पाल, देवेन्द्र, मुकेश, नरेंद्र कुमार, धर्मपाल सिंह, रविन्द्र, सन्नी प्रमोद कुमार ड्राइवर, राजू, बिट्टू, आशीष कुमार, रवि कुमार, अंकित विकास सैनी, अतुल कुमार योगेंद्र नाथ साथी उपस्थित रहे।
25 माह के महंगाई भत्ते समेत लंबित भुगतान को लेकर जलसंस्थान के संविदा कर्मियों का दूसरे दिन भी धरना जारी, 26 अक्टूबर तक भुगतान नहीं तो आंदोलन रहेगा जारी













