भाजपा जिला कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक, प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भाजपा जिला कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक, प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज जिला कार्यालय मारुति वाटिका, जगजीतपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी एवं नई दिल्ली से सांसद श्रीमती बांसुरी स्वराज जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा – मेरा सौभाग्य है कि मुझे देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखंड के सह-प्रभारी के रूप में काम करने का मौका मिला है। मेरी माता स्वर्गीय सुषमा स्वराज भी उत्तराखंड की प्रभारी रही हैं, उनका इस प्रदेश से आत्मीय लगाव था। आज वही जिम्मेदारी पार्टी ने मुझे दी है। हम सब कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है, हमें अपने काम और संगठन की ताकत से उसका जवाब देना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उसकी ताकत है हमारे पास राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धि हैं जिनको लेकर हम जनता के बीच जाएंगे और हमें पूर्ण विश्वास है कि जनता तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर नरेंद्र मोदी जी और पुष्कर सिंह धामी जी के कामों पर माहौल लगाने का काम करेगी उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले का विशेष महत्व है यह गंगा की नगरी है और उत्तराखंड का द्वार है इसलिए यहां पर सभी सीटें भाजपा की होनी चाहिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि घर-घर और बूथ पर जाकर जनता को अपनी सरकार की उपलब्धि बतानी है।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा – “आज की बैठक बहुत सफल रही। सांसद ने हम सभी कार्यकर्ताओं से सीधे बात की और उनका मनोबल बढ़ाया। हमारा लक्ष्य साफ है, हर बूथ पर भाजपा को मजबूत करना है। हरिद्वार जिले का हर कार्यकर्ता एकजुट है और 2027 की तैयारी में जुट गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अनुशासित और संगठित है और उसके पास संगठन की शक्ति है और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई योजनाओं ko जनता को बताना है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून यू सी सी जैसे कानून बनाकर पूरे भारत को संदेश देने का काम किया है उन्होंने कहा कि सरकार की दुआओं का युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा रही है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए खिलाड़ी पेंशन योजना लागू की गई है उन्होंने सभी योजनाओं को जैन-जन्म और तक पहुंचाने का सभी कार्यकर्ता से आवाहन किया।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। चाहे हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज हो, सड़कों का जाल हो या किसानों के लिए योजनाएं हों, हमारी सरकार ने जो कहा वो करके दिखाया है। हमारी सरकार सिर्फ घोषणाएं नहीं करती, काम करती है।”
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब संगठन मजबूत होगा तभी सरकार मजबूत होगी। आज सांसद जी ने हमें बूथ जीतो, चुनाव जीतो का मंत्र दिया है। हम सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।
बैठक में दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान, मेयर हरिद्वार,पूर्व विधायक संजय गुप्ता पूर्व महापौर मनोज गर्ग भाजपा हरिद्वार सहपरवाही दीपक धमीजा , प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, विकास तिवारी ,सुशील चौहान, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र ,चौधरी आशु ,चौधरी तरुण नय्यर ,सीमा चौहान, संदीप अग्रवाल, हरजीत सिंह, रेशु चौहान, रितु ठाकुर ,धर्मेंद्र चौहान नकली राम सैनी, अरविंद कुशवाहा, रजनी वर्मा ,हरित सैनी पारुल चौहान चित्र कुमार सैनी, विपिन शर्मा, तेलुराम चनरिया, जसवीर बसेड़ा, अभिनव चौहान,रेनू शर्मा, प्रमोद शर्मा ,राकेश सैनी, सुशील पवार, विवेक चौहान ,जितेंद्र चौधरी, राजवीर सिंह कश्यप ,डॉक्टर प्रदीप चौधरी ,राव जमीर, एजाज हसन, सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *