गणपति की भव्य शोभायात्रा आज ऋषिकुल मैदान से हरकी पैड़ी तक, 36 वर्षों से चली आ रही परंपरा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब



हरिद्वार(कमल शर्मा)ऋषिकुल मैदान के पश्चिमी भाग में गणपति सेवा संघ (रजि.) की ओर से आयोजित गणपति महोत्सव के तहत शुक्रवार को भगवान गणपति की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत शाम 5 बजे ऋषिकुल मैदान से शुरू होकर शोभायात्रा हरकी पैड़ी पहुंचेगी। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
गणपति सेवा संघ के अशोक पाराशर ने बताया कि भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हरिद्वार की महापौर किरण जैसल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा की भक्ति और आस्था से जुड़ा यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धालुओं को एक सूत्र में बांधता है।
पंकज अरोड़ा ने कहा कि भगवान गणपति के भक्त बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर गणपति बप्पा के जयकारों के साथ यात्रा में साथ-साथ चलेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
विजय भंडारी ने कहा कि ऋषिकुल मैदान से निकलने वाली गणपति की शोभायात्रा हरिद्वार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का गौरव है। यह आयोजन वर्षों से श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देता आ रहा है।
संदीप अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए 56 भोग के प्रसाद का निरंतर वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणपति महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था की गई है।
वहीं ओमप्रकाश माटा ने कहा कि गणपति सेवा संघ की ओर से यह आयोजन लगातार 36 वर्षों से श्रद्धा और समर्पण के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी पूरी आस्था और उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है।
शोभायात्रा में डॉ. राजेंद्र गौनियाल, नरेश अरोड़ा, अनिल सिंघल, मनोज शुक्ला, राजेश शर्मा, अखिलेश शिवपुरी, विदेश गुप्ता, विकास शर्मा, मोहित, रामदास जैन, अमित, पंकज, सर्वजीत, संगीत मदान, राजीव पाराशर, विपिन, सुरेश, संजना भाटिया, दीपक शर्मा, सपना भाटिया, शालिनी शर्मा, साक्षी राजपूत, कृष्ण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणपति भक्त शामिल रहेंगे।
गणपति सेवा संघ ने श्रद्धालुओं से भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
— विजय भंडारी, मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *