भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा हरिद्वार के बहादराबाद में 27 सितंबर दिन रविवार को होगी किसान महापंचायत


भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जिला हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में दिनांक 27 सितंबर दिन रविवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
महापंचायत का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाना, उनके समाधान के लिए चर्चा करना तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना है। इस अवसर पर संगठन की आगामी गतिविधियों एवं किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वे अपनी गाड़ी के साथ कार्यक्रम में पहुंचें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोमदत्त शर्मा जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं राष्ट्रीय सलाहकार प्रियव्रत जी तथा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड पवन चौहान जी के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है। सख्त आदेश
सभी किसान भाई समय का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय पर पहुंचें और किसान एकता एवं संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *