हरिद्वार (कमल शर्मा)। कानूनी, कर एवं वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में ऋषभ गुप्ता एंड एसोसिएट्स—Advocate & Tax Law Firm लोगों और कारोबारियों को विभिन्न प्रकार की पेशेवर सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। हाई कोर्ट नैनीताल में पंजीकृत अधिवक्ता ऋषभ गुप्ता (Reg. No. U.K. 1174/2022) के नेतृत्व में संचालित फर्म का उद्देश्य ग्राहकों को कानूनी मामलों के साथ-साथ टैक्सेशन, अकाउंटिंग और बैंकिंग संबंधी कार्यों में समग्र समाधान उपलब्ध कराना है।

फर्म की ओर से कानूनी सलाह, केस एवं न्यायालयीन प्रतिनिधित्व, टैक्स सेवाएं, आयकर रिटर्न, जीएसटी पंजीकरण एवं रिटर्न, टैक्स नोटिस के जवाब, अपील, टीडीएस संबंधी कार्य तथा टैक्स प्लानिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके साथ ही व्यवसायों के लिए बुककीपिंग, अकाउंटिंग, बैंक रिकन्सिलिएशन, वित्तीय विवरण और एमआईएस रिपोर्ट तैयार करने की सुविधा भी दी जाती है।

एडवोकेट ऋषभ गुप्ता ने कहा, “आज के समय में व्यक्ति और व्यवसाय दोनों के लिए सही कानूनी एवं वित्तीय मार्गदर्शन बेहद आवश्यक है। हमारा प्रयास है कि ग्राहकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पारदर्शी, व्यवस्थित और व्यावहारिक समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाए। कानूनी मामलों के साथ टैक्स, जीएसटी और अकाउंटिंग अनुपालन में समय पर सही सलाह मिलने से अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सकता है।”

फर्म की सेवाओं में बिजनेस एवं कंपनी रजिस्ट्रेशन, पार्टनरशिप/एलएलपी संबंधी अनुपालन, ROC/MCA कार्य, MSME/Udyam Registration सहित बैंक एवं वित्तीय सेवाओं के तहत होम लोन, बिजनेस लोन, MSME लोन, वर्किंग कैपिटल/कैश क्रेडिट, टर्म लोन और प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने जैसी सेवाएं भी शामिल हैं।
इसके अलावा तहसील संबंधी कार्य, भूमि अभिलेख, प्रमाण-पत्र एवं अन्य सरकारी कार्यों में भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। फर्म से संपर्क के लिए 9501232805 एवं 9045850979 नंबर जारी किए गए हैं।













