सिडकुल क्षेत्र में मॉल कर्मचारियों से विवाद कर लड़ाई-झगड़े पर उतारू 02 हुड़दंगी दबोचे

थाना सिडकुल

हरिद्वार पुलिस का हुड़दंगियों पर एक्शन

सिडकुल क्षेत्र में मॉल कर्मचारियों से विवाद कर लड़ाई-झगड़े पर उतारू 02 हुड़दंगी दबोचे

दिनांक 11-09-2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत सिग्नेचर स्ट्रीट मॉल, डैन्सो चौक में 02 व्यक्ति मॉल कर्मचारियों के साथ लड़ाई-झगड़ा करते हुए हुड़दंग एवं हो-हल्ला कर रहे थे तथा आमदा फौजदारी पर उतारू हो रहे थे।

मौके पर मौजूद पुलिस एवं कर्मचारियों द्वारा दोनों व्यक्तियों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे शांत नहीं हुए और एक-दूसरे को मारने-मारने पर उतारू हो गए।

स्थिति को देखते हुए सिडकुल पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता आरोपित

  1. खुर्शीद उर्फ रिहान पुत्र इस्माईल, निवासी ग्राम भीराडी, थाना डीह, जिला रायबरेली, उत्तर प्रदेश।
    हाल पता-आकाश का मकान, डैन्सो चौक, थाना सिडकुल, हरिद्वार
  2. हरमितपाल उर्फ हिमांशु पुत्र बलराज सिंह, निवासी ग्राम इनामपुरा, थाना मण्डावर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
    हाल पता-आकाश का मकान, डैन्सो चौक, थाना सिडकुल, हरिद्वार

पुलिस टीम

  1. हे0का0 संजय तोमर
  2. का0 सुनील कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *