स्कूलों में बच्चों के बीच पहुंची पुलिस, नशामुक्ति का चलाया जन- जागरूकता कार्यक्रम

A.N.T.F

नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में आज एनटीएफ शाखा हरिद्वार द्वारा पुलिस मॉडल स्कूल 40 PAC हरिद्वार एवं दीक्षा राइजिंग स्कूल में जाकर छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक गण को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में विस्तृत रूप से जागरूक करते हुए नशे संबंधित वीडियो दिखाकर नशामुक्ति के संबंध में राष्ट्रीय प्रतिज्ञा भी दिलाई गई गई।

अंत में एएनटीएफ टीम द्वारा सभी को नशामुक्ति आदि की जानकारी के संबंध में अपने परिवार एवं रिश्तेदारों को भी जागरूक करने की हिदायत दी गई। नशा संबंधी मानस पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबर से भी सभी को अवगत कराया गया। उक्त कार्यशाला में करीब 350 छात्र छात्राएं एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *