हरिद्वार। देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव, शिक्षाविद एवं वरिष्ठ समाजसेवी मा.पप्पन कश्यप ने कांवड़ शिविर में पहुंचकर भगवान शिव के भक्त कांवड़ यात्रियों को फलाहार वितरित किया तथा उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय कांवड़ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मा.पप्पन कश्यप ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य और सौभाग्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से किया गया छोटा-सा प्रयास भी समाज में सकारात्मक संदेश देता है।
उन्होंने सभी शिवभक्तों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित यात्रा करने की अपील की। साथ ही कांवड़ यात्रियों की सेवा में लगे स्वयंसेवकों और सामाजिक संस्थाओं के कार्यों की सराहना की।
इस दौरान देवभूमि जागृति फाउंडेशन के पदाधिकारियों में मा. प्रदीप सैनी, संदीप सैनी, विपिन, राहुल, अनित, अंकित एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और शिवभक्तों की सेवा में सहयोग किया।
कांवड़ शिविर में शिवभक्तों को फलाहार वितरित कर दी शुभकामनाएं










