हरिद्वार। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीमती शीला देवी इंटर कॉलेज, डाडा पट्टी, हरिद्वार में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद एवं हिंदी युवा साहित्यकार डॉ. रजनीश सैनी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के शिक्षकों को शिक्षा,संस्कार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में डॉ.रजनीश सैनी ने कहा कि “गुरु समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन के आदर्श,अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी संचार करते हैं।” उन्होंने सभी शिक्षकों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्हें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए उनके समर्पण और सेवाभाव की सराहना की। समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने भी गुरुजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कोमल सैनी,प्रबंधक प्रतिनिधि अनिल सैनी, वरिष्ठ लिपिक विशेष सैनी एवं शिक्षक शिक्षकाए उपस्थित रहे l
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रीमती शीला देवी इंटर कॉलेज, डाडा पट्टी (हरिद्वार) में शिक्षक सम्मान समारोह हुआ आयोजित










