हरिद्वार (कमल शर्मा)। कनखल के कृष्णा नगर क्षेत्र में KHUSHI LEHENGA HUB का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रतिष्ठान के संचालक ईशान अरोड़ा को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि KHUSHI LEHENGA HUB कनखल क्षेत्र में फैशन और गुणवत्ता का नया केंद्र बनकर उभरेगा। यहां दुल्हनों के लिए आकर्षक ब्राइडल लहंगे, महिलाओं के लिए लेटेस्ट एथनिक वियर, पार्टी वियर तथा आधुनिक डिज़ाइन के फैशनेबल परिधानों का विशेष संग्रह उपलब्ध रहेगा। इससे स्थानीय ग्राहकों को नवीनतम फैशन ट्रेंड्स के साथ बेहतर गुणवत्ता वाले परिधान अपने ही क्षेत्र में सुलभ हो सकेंगे।

प्रतिष्ठान के संचालक ईशान अरोड़ा ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उचित मूल्य पर उत्कृष्ट गुणवत्ता, नवीनतम कलेक्शन और बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास ग्राहकों को एक ही स्थान पर आधुनिक फैशन, गुणवत्ता और संतोषजनक खरीदारी का अनुभव प्रदान करना है।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए इसे कनखल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपलब्धि बताया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह, शुभकामनाओं और बधाइयों से सराबोर रहा।









