जन जन के आराध्य देव भगवान जगन्नाथ महाराज की रथ यात्रा चौपड बाजार से गुरुवार की सायंकाल बैंड बाजे के साथ पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ होगी, भगवान जगन्नाथ गरुड़ रूपी विमान मैं सवार होकर माता जानकी को बयानै के लिए गंगा बाग के लिए रवाना होगी । जो शहर के प्रमुख मार्गो से चौपट बाजार, काकवाडी बाजार ,गोले मार्केट , सराय , मेला का चौराहा ,होते हुए रात्रि करीब 1:00 बजे गंगा बाग पहुंचेगी रास्ते में रास्ते में जगह-जगह भगवान की आरती की जाएगी ,दूर-दूर से ग्रामीण क्षेत्र से महिला पुरुष रथ यात्रा को देखने भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। रथ यात्रा के गंगा बाग पहुंचने पर ठिकाना गंगा बाग (माता जानकी बधु पक्ष )की ओर से महंत प्रकाश दास महाराज उनके चेला, उत्तराधिकारी उमाशंकर दास उर्फ गुड्डू महाराज (उमाशंकर शर्मा) रथ यात्रा की अगवानी करेंगे।और पुष्प वर्षा करके स्वागत करेंगे। उनके साथ कस्बे के प्रमुख सामाजिक संगठनों के लोग ,साधु संत, श्रद्धालु भक्त, गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे, इसके लिए सभी को आमंत्रित किया गया है तथा भगवान की महा आरती की जाएगी ।
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा आज , वधु पक्ष और से पुष्प वर्षा के साथ स्वागत, होगी महा आरती






