हरिद्वार(कमल शर्मा)भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ता नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में तहसील कैंप कार्यालय स्थित बूथ संख्या-112 पर शक्ति केंद्र संयोजक वैद्य टेकवल्लभ के संयोजन में जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के सत्य, त्याग और राष्ट्र समर्पण से प्रेरित जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदान को देश की एकता और अखंडता के लिए ऐतिहासिक बताया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “जहाँ हुए मुखर्जी बलिदान, वो कश्मीर हमारा है” के नारे भी लगाए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अधिवक्ता नीलकमल शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका सादा, सात्विक और राष्ट्रवादी जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उनके सपनों के अनुरूप एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

भाजपा जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ता नवीन कुमार जैन ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव के आधार स्तंभ हैं। उनके द्वारा रोपे गए राष्ट्रवाद और सेवा के वृक्ष पर आज विश्व पटल पर भाजपा का कमल खिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों और राष्ट्रनायकों के सपनों को साकार करने के लिए विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं।

आर्य समाज के जिला प्रधान हरपाल सिंह सैनी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान केवल एक व्यक्ति का बलिदान नहीं, बल्कि भारत की एकता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च त्याग है। युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
सभा में उपस्थित राष्ट्रभक्तों ने श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अधिवक्ता सुनील कुमार गोयल, संदीप यादव, सचिन गोंडवाल, अशोक कुमार, नरेंद्र जैन, अमित सिंघल, सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय, राजेश वर्मा, ऋषिपाल बर्मन, रवि जैन, आकाश धीमान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





