हवन-पूजन के साथ हुआ होटल HS का उद्घाटन, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी आधुनिक सुविधाओं से युक्त किफायती आवास व्यवस्था

02 जून 2026
माता-पिता के नाम को दी अमर पहचान, हरिद्वार में ‘एचएस होटल’ का भव्य शुभारंभ

हरिद्वार, (संवाददाता)। धर्मनगरी हरिद्वार में आतिथ्य एवं सेवा क्षेत्र को नई पहचान देते हुए मंगलवार को एचएस होटल (HS Hotel) का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से संपन्न हवन-पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर संत-महात्माओं, गणमान्य नागरिकों तथा क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति रही। होटल परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।
होटल के स्वामी श्री अनिल जायसवाल ने बताया कि इस भव्य होटल का नाम उनके माता-पिता की स्मृति एवं सम्मान में रखा गया है। उन्होंने बताया कि ‘एच’ उनके पिता श्री हरिश्चंद्र जी तथा ‘एस’ उनकी माता सावित्री देवी के नाम का प्रथम अक्षर है, जिन्हें जोड़कर ‘एचएस होटल’ नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद और संस्कारों की प्रेरणा से ही इस परियोजना को साकार किया गया है।
श्री जायसवाल ने बताया कि होटल में कुल 31 आधुनिक एवं सुविधासंपन्न कमरे बनाए गए हैं, जिनमें यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में होटल को पूर्ण रूप से संचालित होने में लगभग 15 दिन का समय लगेगा, जिसके बाद यह आमजन के लिए पूरी तरह उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार एक धार्मिक नगरी है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उचित दरों पर उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए होटल के कमरों का किराया भी अत्यंत किफायती एवं सामान्य जन की पहुंच के अनुरूप रखा गया है। उनका कहना था कि यह केवल व्यावसायिक परियोजना नहीं, बल्कि धर्मनगरी में आने वाले यात्रियों की सेवा का एक प्रयास है।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित संत-महात्माओं ने होटल की प्रगति एवं सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि धर्मनगरी में इस प्रकार की सुविधाओं का विस्तार श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
हरिद्वार में आधुनिक सुविधाओं और किफायती आवास व्यवस्था के साथ शुरू हुआ एचएस होटल आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण ठहराव केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *