ऋषिकुल-गुरुकुल को राज्य सरकार के अधीन लाने की तैयारी, आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए सकारात्मक संकेत”


माननीय मंत्री जी आयुष ने ऋषिकुल, गुरुकुल राजकीय विश्वविद्यालय से अलग करने का प्रस्ताव लाकर राज्य सरकार के अधीन किया जाएगा।
हरिद्वार आज दिनांक 09 मई 2026 को आयुर्वेद विश्विद्यालय ऋषिकुल/गुरुकुल राजकीय कर्मचारियों ने आज माननीय आयुष मंत्री श्री मदन कौशिक जी से मिलकर ज्ञापन दिया उन्होंने सभी को ध्यान से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया।
शिक्षेनतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के एन भट्ट प्रवक्ता समीर पांडे, संध्या रतूड़ी, मीनाक्षी गौड चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह, अजय कुमार नितिन ने ज्ञापन देते हुए कहा कि कर्मचारियों का वेतन समय से मिले सभी ने एक स्वर में कहा कि कर्मचारियों को राज्य सरकार के अधीन कर विश्विद्यालय अलग कर दिया जाए। माननीय मंत्री जी ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में कार्यवाही कर प्रस्ताव मंत्रिमंडल में लाकर ऋषिकुल, गुरुकुल को विश्विद्यालय से हटाकर राज्य सरकार के अधीन करने का प्रयास किया जा रहा है।
माननीय मंत्री जी ने तत्काल ही सचिव महोदय, जिलाधिकारी महोदय से ऋषिकुल, गुरुकुल में दवाईयां, भवनों की जर्जर हालत को सी एस आर मद में रख कर भवनों के हालत ठीक कराए जाएं।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, संगठन सचिव छत्रपाल सिंह शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के एन भट्ट, प्रवक्ता समीर पांडे ने माननीय मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें आशा ही नहीं विश्वास है कि कर्मचारियों के वेतन भत्ते ओर ऋषिकुल, गुरुकुल को विश्विद्यालय से अलग कर राज्य सरकार के अधीन करेंगे।माननीय मंत्री जी से मिलने वालों में दिनेश लखेड़ा, के एन भट्ट, समीर पांडे, संध्या रतूड़ी, मीनाक्षी गौड, छत्रपाल सिंह नितिन, दीपक अजय, शिखा नेगी, बृजेश, राकेश, सुरेंद्र, कमल, पप्पू इत्यादि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *