हरिद्वार। गंगा तट की पावन भूमि पर 25 अप्रैल से 1 मई 2026 तक श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गोबिन्दगढ़ धर्मशाला में होने वाले इस सात दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान में श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ 25 अप्रैल को प्रातः 10 बजे पंचांग पूजन एवं भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके उपरांत प्रतिदिन प्रातः 10:00 से 1:00 बजे तक एवं सायं 4:00 से 7:00 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। पूज्य गुरूजी श्री लाल जी महार्षि (दैवज्ञ) श्रीमद्भागवत की अमृतवाणी से भक्तों को भावविभोर करेंगे।
आयोजन में 28 अप्रैल को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं 30 अप्रैल को रुक्मिणी विवाह प्रसंग विशेष आकर्षण रहेंगे, जिनका श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 1 मई को प्रातः 9 बजे पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
इस भव्य आयोजन के प्रमुख दर्शनाभिलाषियों में राजकुमार गोयल, राजाराम गोयल, ललित गोयल, शंकर लाल गोयल, गोपाल गोयल, दिनेश गोयल, श्याम गोयल, संजीव गोयल, राजीव गोयल, उमेश गोयल, रुचिन गोयल एवं वंश गोयल सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हैं, जिनके सहयोग से यह आयोजन भव्य रूप ले रहा है।
आयोजकों ने मंडी गोबिंदगढ़, फतेहाबाद और दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों के श्रद्धालुओं से परिवार सहित पधारकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम का मूल संदेश “प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो” रहेगा, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करेगा।
हर हर महादेव… जय माँ काली!
मंडी गोबिंदगढ़ में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम: हरिद्वार में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, देशभर से जुटेंगे श्रद्धालु



