हरिद्वार को मिला नया मीडिया हब: महामंडलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश ने किया ‘संवाद ब्रांडिंग स्टूडियो’ का भव्य उद्घाटन”


महामंडलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश ने किया संवाद ब्रांडिंग स्टूडियो का उद्घाटन

हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित सिटी काम्प्लैक्स के द्वितीय तल पर आज सायंकाल संवाद ब्रांडिंग स्टूडियो का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी‌ श्री रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने मीडिया व समाज के तमाम क्षेत्रों के दिग्गजों की उपस्थिति में फीता काट कर इस स्टूडियो को हरिद्वार के प्रतिभाशाली को समर्पित किया।

इस अवसर पर आगन्तुकों को सम्बोधित करते हुए स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने विश्वास व्यक्त किया कि संवाद स्टूडियो हरिद्वार की सभी आयु वर्ग की प्रतिभाओं, कलाकारों तथा बुद्धिजीवियों की सेवा में तत्पर रहेगा तथा नगरवासियों को इस सुविधा का भरपूर लाभ मिलेगा।


    ‌‌ संवाद स्टूडियो के संचालक दीपक‌ पंवार ने बताया कि स्टूडियो में रिकार्डिंग, ब्राडकास्टिंग तथा पोडकास्टिंग सम्बन्धी सभी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि ‘संवाद विंथ दीपक पंवार विगत एक वर्ष में 90 से अधिक पोडकास्ट जारी कर चुका है।

उन्होंने कहा कि वे सभी स्थानीय चैनलों के साथ मिलकर कार्य करना चाहते हैं।‌ इस अवसर पर संवाद की सहयोगी संस्था चेतना पथ फाउंडेशन के संचालक अरुण कुमार पाठक, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, विशाल गर्ग, अमित सैनी, रंजीता झा, महंत विश्वास आनंद, पावरलिफ्टर संगीता राणा, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ललित मिगलानी, मनोज गौतम, विक्रम ठाकुर, करण पंडित, वीर गुज्जर, संदीप रॉड, विपिन श्रीवास्तव, परवेश शर्मा, शांतनु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *