देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन को उत्तराखंड पेयजल एवं स्वच्छता सचिव से मिला लिखित पत्र

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन को उत्तराखंड पेयजल एवं स्वच्छता सचिव से मिला लिखित पत्र

मिशन निदेशक रोहित मीणा का जल जीवन मिशन से जुड़े हुए ठेकेदारों ने आभार जताया।

देहरादून – 11 अप्रैल 2026: देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जल जीवन मिशन से जुड़े हुए ठेकेदारों द्वारा बीते 6 अप्रैल को इंदर रोड कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया था, उसके बाद मिशन निदेशक रोहित मीणा जी के अनुरोध पर सभी ठेकेदारों को सचिवालय बुलाकर एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें ठेकेदारों ने जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान न होने एवं अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस बैठक को संज्ञान में रखते हुए सचिव महोदय द्वारा ठेकेदारों को एक लिखित पत्र जारी किया गया है, जिसमें उनकी सभी मांगों पर स्वीकृति लेते हुए विभाग से मिनट ऑफ मीटिंग जारी की गई है। ठेकेदारों के सभी मांगों को उल्लेखित करते हुए उन्हें आश्वासन दिया गया है कि आपकी समस्याओं का समाधान एवं बकाया भुगतान पर शासन प्रशासन गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श कर रही है।

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष सचिन मित्तल, महा सचिव सुनील गुप्ता ने कहा कि मिशन निदेशक रोहित मीणा जी का मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं जिन्होंने गंभीरता पूर्वक हमारे धरना प्रदर्शन पर विचार किया एवं हमें यह लिखित पत्र दिया है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में हमें भुगतान शीघ्र किया जाएगा और जल जीवन मिशन जुड़े हुए ठेकेदारों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *