🏆बहादराबाद। राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर बहादराबाद में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रियव्रत ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीता सचान द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई।
प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्र वर्ग की 800 मीटर दौड़ में दीपक ने प्रथम, विनीत ने द्वितीय और सुहैल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल में सलाहुद्दीन प्रथम, दीपक द्वितीय और लुकमान तृतीय रहे, जबकि युगल मुकाबले में लुकमान और शाहवेज की जोड़ी विजेता बनी। म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता में सुहैल ने पहला, लुकमान ने दूसरा और सलाहुद्दीन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
छात्रा वर्ग में भी प्रतिभाओं ने दमखम दिखाया। बैडमिंटन एकल में सादिया प्रथम, तबस्सुम द्वितीय और खुशनुमा तृतीय रहीं। युगल वर्ग में सानिया और अर्शी की जोड़ी ने बाजी मारी। म्यूजिकल चेयर में सानिया ने प्रथम, मीनाक्षी ने द्वितीय और गुलिस्तां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पूरे आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्र वर्ग में दीपक और छात्रा वर्ग में सानिया को ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ घोषित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रियव्रत ने अपने संबोधन में कहा, “खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। आज के युवा ही देश का भविष्य हैं, और इस तरह के आयोजन उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता सहित संजय अरोड़ा, डॉ. अनिल कटियार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. कविता रानी, डॉ. अमित कुमार शर्मा, डॉ. पूनम धस्माना, निशांत सैनी, विशाल बिष्ट, शिवानी समेत अन्य का विशेष योगदान रहा।
खेलों का महाकुंभ संपन्न: दीपक और सानिया बने ‘बेस्ट प्लेयर’, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रियव्रत बोले—“युवा ही देश का भविष्य”



