विधानसभा चुनाव की रणभेरी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश, नेताओं ने भरी हुंकार 🔥

🔥 हरिद्वार,कमल शर्मा/ के भीमगोडा स्थित जयराम आश्रम में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्साह और ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश नजर आया और सभी ने एकजुट होकर जीत का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रभारी एवं सांसद Kumari Selja ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष Pritam Singh, नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya, राष्ट्रीय प्रवक्ता Alok Sharma सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, संजय सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, अनंत पांडेय, युवा नेता अखिल त्यागी और सागर बेनीवाल ने सभी अतिथियों का वीआईपी माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
वहीं चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष Harak Singh Rawat ने अपनी प्रतिज्ञा का पालन करते हुए माल्यार्पण से दूरी बनाए रखी, जो कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना।


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रियव्रत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनीता सिंह, लता जोशी, विधायक अनुपमा रावत सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


👉 नेताओं के प्रमुख बयान:
गणेश गोदियाल ने कहा कि “कार्यकर्ताओं की मेहनत ही कांग्रेस को फिर सत्ता तक पहुंचाएगी।”
प्रीतम सिंह ने भरोसा जताया कि “जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस तैयार है।”
यशपाल आर्य ने कहा कि “प्रदेश में विकास और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी।”


अनुपमा रावत ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि “हर बूथ पर मजबूती से काम करना ही जीत की कुंजी है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का संकल्प लिया। माहौल पूरी तरह से जोश और उत्साह से भरा रहा, जिससे साफ संकेत मिला कि कांग्रेस अब चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरने को तैयार है। 💪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *