🎉 हरिद्वार। मेरठ के प्रधान श्री रोहतास प्रजापति जी ने संत मंडल आश्रम, हरिद्वार में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस पावन अवसर पर आश्रम का वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा, जहां उपस्थित संतों एवं श्रद्धालुओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान श्री रोहतास प्रजापति जी ने परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि जी महाराज के चरणों में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी जी ने उन्हें दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।
🗣️ रोहतास प्रजापति ने कहा कि “मैं अपने जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर संत मंडल आश्रम आकर स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। पूज्य स्वामी राम मुनि जी महाराज का आशीर्वाद मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मुझे समाज सेवा के कार्यों में सदैव आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें।”
🗣️ स्वामी राम मुनि जी महाराज का ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “रोहतास प्रजापति जी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगति प्रदान करें। वे समाज में सेवा, संस्कार और सद्भावना के कार्यों को आगे बढ़ाते रहें, यही हमारी शुभकामना है।”
इस अवसर पर आश्रम में भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य और यादगार बना दिया।
संत मंडल आश्रम में धूमधाम से मना रोहतास प्रजापति का जन्मदिन, स्वामी राम मुनि जी महाराज का मिला आशीर्वाद 🎉



