कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार। हिंदुत्व एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के अग्रणी संगठन विश्व हिंदू महासंघ द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए परम् पूजनीय गुरुदेव स्वामी राम मुनि जी महाराज, परमाध्यक्ष संत मंडल आश्रम, भीमगोडा हरिद्वार को संगठन का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। इस गौरवपूर्ण नियुक्ति से संत समाज एवं श्रद्धालुओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
स्वामी राम मुनि जी महाराज अपने आध्यात्मिक मार्गदर्शन, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों के लिए देशभर में विख्यात हैं। उनकी यह नई जिम्मेदारी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा हिंदुत्व के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर संत समाज, भक्तगण एवं विभिन्न संगठनों द्वारा पूजनीय गुरुदेव को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी गईं। सभी ने उनके उज्ज्वल नेतृत्व में संगठन के और अधिक विस्तार व सशक्तिकरण की कामना की।
🙏 पूजनीय गुरुदेव को इस नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक अभिनंदन!
विश्व हिंदू महासंघ में बढ़ा हरिद्वार का मान: स्वामी राम मुनि जी महाराज बने राष्ट्रीय सचिव



