कोतवाली रानीपुर हरिद्वार
दिनांक 08.04.2026
“ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत रानीपुर पुलिस की सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही”*
“रानीपुर पुलिस ने अवैध जुआ सट्टा लगाते हुये एक आरोपी को धर दबोचा”
“आरोपी के कब्जे से 1420 रू0 व सट्टा पर्ची किये बरामद”
“““पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही की जा रही है । उक्त अभियान के अन्तर्गत कल दिनांक 07.04.2026 की रात्रि में कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जमालपुर नहर पटरी में अवैध जुआ, सट्टा लगा रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अभि0 *शादाब पुत्र मुशर्रत निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर गली नं0 02 कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार* को गिरफ्तार कर अभि0 के कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व 1420/ रू0 नगद बरामद कर गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाने पर *मु0अ0सं0 102/26 धारा 13 जुआ अधिनियम* का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार आरोपी-
1- शादाब पुत्र मुशर्रत निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर गली नं0 02 कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार
बरामदगी– सट्टा पर्ची व 1420/- रू0 नगद, सट्टा पर्ची
पुलिस टीम-
- कानि0 82 संजय बलूनी , कोतवाली रानीपुर
2- कानि0 1135 अजय कुमार, कोतवाली रानीपुर



