🚨 हरिद्वार, 06 अप्रैल 2026
फायर स्टेशन मायापुर की टीम ने आज एक बड़े हादसे को टालते हुए सराहनीय साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार हरिद्वार स्थित ललतारा पुल पर एक व्यक्ति के पुल पर चढ़ जाने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची।
बताया गया कि युवक नशे की हालत में पुल के ऊपर चढ़ गया था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर यूनिट, पुलिस, जल पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर मोर्चा संभाला। करीब कई घंटों की कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया।
घटनास्थल पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार और CO सिटी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और पूरे रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते रहे।
रेस्क्यू टीम में शामिल रहे—
LFM जयवीर सिंह,
DVR विपिन तोमर,
DVR संजय कैन्तूरा,
FM मदन लाल,
FW प्रीति रौथाण,
FW पारुल,
FW शीतल सैनी,
FW कविता
इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपात स्थिति में हमारी फायर और रेस्क्यू टीम हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ललतारा पुल पर हाई वोल्टेज ड्रामा: नशे में युवक चढ़ा पुल पर, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू 🚨



