🚨 कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार। ऋषिकुल की पुलिया के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कार अचानक चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए हालात को संभाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि कार का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिसके चलते वाहन सड़क छोड़कर किनारे की ओर चला गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ और आसपास मौजूद लोगों की तत्परता के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जरा सी और लापरवाही से दुकान सिंगल इलेक्ट्रिकल में भी घुस सकती थी और लेकिन यह अनहोनी भी होने से बच गई l
इस हादसे में राहत की बात यह रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। वाहन को हल्का नुकसान जरूर पहुंचा है, लेकिन समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि थोड़ी भी देर होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई।
