🔱 🔱
हरिद्वार, कमल शर्मा/वर्षों पुरानी आस्था और परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां चामुंडा देवी कलश स्थापना हेतु भव्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रों के प्रथम दिन गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे पवित्र हर की पौड़ी से कलश यात्रा प्रारंभ होकर सोनार कोटि-शिवालिक वन स्थित मेरु पर्वत पर मां ललिता तीर्थ चामुंडा देवी धाम तक पहुंचेगी।
इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां चामुंडा देवी के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। पूरे मार्ग में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
सोनार कोटी अनन्य भक्त पंडित श्री सुनील ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, “मां चामुंडा देवी की कृपा से यह यात्रा सफल होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन का हिस्सा बनें।”
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों और देशवासियों को चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मां से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
जय मां चामुंडा देवी! 🚩
हर की पौड़ी से मेरु पर्वत तक गूंजेगा जयकारा: चैत्र नवरात्र पर चामुंडा देवी कलश यात्रा का भव्य आयोजन
