मां ललिता तीर्थ चामुंडा देवी की जय – निकलेगी भव्य कलश यात्रा (Tap कर जाने कब)


हरिद्वार। मां चामुंडा देवी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए 19 मार्च 2026, गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह पवित्र यात्रा हरिद्वार के प्रसिद्ध तीर्थ हर की पौड़ी से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मां चामुंडा देवी मंदिर स्थल तक पहुंचेगी।
आयोजकों के अनुसार कलश यात्रा हर की पौड़ी से अप्पर रोड, जूना अखाड़ा चौक, ललतारो पुल से नीचे, बिल्केश्वर रोड स्थित महादेव मंदिर होते हुए मां चामुंडा देवी प्रवेश द्वार से लगभग 3 किलोमीटर ऊपर शिव लिंक हिमालय (मेरु पर्वत), सोनार कोटि, मां ललिता तीर्थ चामुंडा देवी मंदिर स्थल तक जाएगी।

इस अवसर पर सोनार कोटी अनन्य भक्त श्री पंडित सुनील ने बताया कि मां चामुंडा देवी की कृपा से हर वर्ष इस तरह के धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक माहौल बनता है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में इस पावन कलश यात्रा में शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करें और यात्रा को सफल बनाएं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कलश लेकर मां चामुंडा देवी के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल होंगे। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण रहेगा और श्रद्धालु मां के भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा को भव्य रूप देंगे।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां चामुंडा देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
मां ललिता तीर्थ चामुंडा देवी की जय 🙏
जय जय चामुंडा मां 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *