कमल शर्मा
हरिद्वार। पावन धरा विष्णु घाट पर श्री भोला गिरी व्यापार मंडल की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह, उमंग और भाईचारे के साथ किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर एकता और सौहार्द का परिचय दिया।
समारोह में जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा (भाजपा), स्थानीय विधायक मदन कौशिक, महापौर श्री किरण जैसल, पार्षद श्री दीपक शर्मा, श्री राजेश शर्मा, श्री सचिन बेनीवाल, श्री हनुमंशु गुप्ता, श्री विकास तिवारी, श्री तरुण नायर, श्री जूली, विष्णु घाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री अखिल त्यागी, महामंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष यश सड़ना तथा प्रधान टाइम्स के संपादक श्री सचिन शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और व्यापारियों ने एक-दूसरे को फूलों एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नय्यर, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, जिला अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल संदीप शर्मा, तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा, शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर एवं महामंत्री अमन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के संरक्षक श्री आशुतोष शर्मा, श्री श्रवण गुप्ता, श्री अरुण गर्ग, श्री अमित अग्रवाल, श्री पवन कुमार, श्री विपिन डीयोडी, श्री तरुण शर्मा और श्री हिमांशु शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
आयोजन समिति सदस्य श्री आकाश, हरीश, रजत, राहुल और मोहित ने सभी मुख्य अतिथियों एवं सम्मानित व्यापारी भाइयों का आभार व्यक्त किया।
होली मिलन समारोह ने यह संदेश दिया कि व्यापार मंडल केवल व्यापारिक हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी सशक्त करने का कार्य कर रहा है। रंगों के इस उत्सव ने सभी को प्रेम, एकता और सौहार्द के सूत्र में बांध दिया।
विष्णु घाट पर रंगों की बौछार: श्री भोला गिरी व्यापार मंडल के होली मिलन में उमड़ा जनसैलाब
